Get App

गोदरेज की सुपर प्रीमियम कैटेगरी में एंट्री

होम प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी गोदरेज ने सुपर प्रीमियम अप्लायंसेंज कैटेगरी में एंट्री की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2015 पर 8:55 AM
गोदरेज की सुपर प्रीमियम कैटेगरी में एंट्री

होम प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी गोदरेज ने सुपर प्रीमियम अप्लायंसेंज कैटेगरी में एंट्री की है। कंपनी ने एनएक्सडब्ल्यू ब्रांड नाम से रेफ्रिजरेटर लॉन्च किया है और ये रेफ्रिजरेटर 350+ लीटर कैटेगरी में है।

रेफ्रिजरेटर से शुरुआत करने के बाद, एनएक्सडब्ल्यू के साथ गोदरेज दुसरे कैटेगरी जैसे एसीस, वॉशिंग मशीन वगैरह मे एंट्री लेने की सोच रहा है और उसपर काम भी चल रहा है। एनएक्सडब्ल्यू ये ब्रांड शहरी मार्केट और टियर 1, टियर 2 शहरों को टारगेट करेगा। और, कंपनी का मानना है के ऐसे प्रोडक्ट के लिये मार्केट मे काफी डिमांड है।

इस ब्रांड के साथ गोदरेज ने अगले 9 महीने के लिए मास मीडिया एडवर्टाइजिंग का प्लान बनाया है। इसी ब्रांड के लिए गोदरेज ने रियल सोशल नेटवर्क नाम से कैंपेन भी लॉन्च किया है जो अच्छी लाइफस्टाइल को प्रोत्साहित करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें