वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 27.7 फीसदी घटकर 299 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 413.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 27.7 फीसदी घटकर 299 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन मुनाफा 413.5 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन आय 12.6 फीसदी बढ़कर 1600 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में ग्रासिम की स्टैंडअलोन आय 1421 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रासिम का ऑपरेटिंग मुनाफा 277.2 करोड़ रुपये से घटकर 214 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मार्जिन 19.5 फीसदी से घटकर 13.4 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम का टैक्स खर्च 6.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 54.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रासिम की केमिकल कारोबार से आय 254 करोड़ रुपये से बढ़कर 416 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में ग्रासिम के विस्कोस स्टेपल फाइबर कारोबार की आय 1211 करोड़ रुपये से बढ़कर 1271 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रासिम के विस्कोस स्टेपल फाइबर कारोबार का एबिट मार्जिन 16.7 फीसदी से घटकर 8.9 फीसदी रहा।
ग्रासिम का कहना है कि आगे भी विस्कोस स्टेपल फाइबर कारोबार दबाव में रह सकता है। चीन में क्षमता से ज्यादा उत्पादन के चलते विस्कोस स्टेपल फाइबर कारोबार का मार्जिन दबाव में नजर आया है। हालांकि कॉटन और पॉलिएस्टर की कीमतों में कमी से विस्कोस स्टेपल फाइबर कारोबार को फायदा संभव है। वहीं वित्त वर्ष 2015 में सीमेंट की मांग में 8 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।