Get App

जानें क्यों रही इन शेयरों में हलचल

सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के हजीरा पोर्ट के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2016 पर 4:19 PM
जानें क्यों रही इन शेयरों में हलचल

आज दिग्ग्गज कंपनी एलएंडटी के शेयर पिट गए। एलएंडटी के शेयर करीब 3 फीसदी तक टूट गया। दरअसल कल कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे आने वाले है। और इससे पहले आज रेटिंग एजेंसी सिटी ने कहा कि नतीजों में ऑर्डर इनफ्लो की गाइडेंस घट सकती है।

अदानी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी के हजीरा पोर्ट के कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी है। कोर्ट का कहना है कि कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में पर्यावरण नियमों की अनदेखी की है। इस खबर के बाद अदानी पोर्ट के शेयर में दबाव देखने को मिला। इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने अदानी हजीरा पोर्ट और इसकी सहयोगी कंपनी हजीरा इंफ्रास्ट्क्चर पर 25 करोड़ रुपया का जुर्माना लगाया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें