वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 44.5 फीसदी बढ़कर 308.6 करोड़ रूपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 213.6 करोड़ रूपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 44.5 फीसदी बढ़कर 308.6 करोड़ रूपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 213.6 करोड़ रूपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 14.8 फीसदी बढ़कर 1364 करोड़ रूपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1188 करोड़ रूपये रही थी।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 291 करोड़ रुपये से 21.5 फीसदी बढ़कर 353 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा मार्जिन 24.5 फीसदी से बढ़कर 25.9 फीसदी रहा।
सालाना आधार तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की अन्य आय 38 करोड़ रुपये से बढ़कर 80.2 करोड़ रुपये रही है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन से होने वाली आय 8.5 फीसदी बढ़कर 742.6 करोड़ रुपये रही है।
वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की कुल सब्सक्रिप्शन आय 446.1 करोड़ रुपये रही है। जिसमें से घरेलू सब्सक्रिप्शन आय 345.5 करोड़ रुपये और अंतर्राष्ट्रीय सब्सक्रिप्शन आय 100.7 करोड़ रुपये रही है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।