Get App

टाटा पावर को 77.76 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 4.2 फीसदी घटकर 8394 करोड़ रुपये रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 4:11 PM
टाटा पावर को 77.76 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 77.76 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वहीं वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 4.2 फीसदी घटकर 8394 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर की आय 8765 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा पावर को 121 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है। वहीं वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा पावर को 354.5 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर का एबिटडा 2031 करोड़ रुपये से घटकर 1692 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर का ऑपरेटिंग मार्जिन 23.2 फीसदी से घटकर 20.2 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर के बिजली कारोबार की आय 6393 करोड़ रुपये से घटकर 6201 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा पावर के कोयला कारोबार की आय 2323 करोड़ रुपये से घटकर 2079 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें