वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 3291 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3542 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 3291 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3542 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 6.5 फीसदी बढ़कर 60564 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की आय 56882 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में टाटा मोटर्स का एबिटडा 8646 करोड़ रुपये से बढ़कर 9566.5 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का ऑपेरटिंग मार्जिन 15.2 फीसदी से बढ़कर 15.8 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स का टैक्स खर्च 1194 करोड़ रुपये से बढ़कर 2364 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जेएलआर की आय 4 फीसदी बढ़कर 480.8 करोड़ पाउंड रही।
सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जेएलआर का ऑपरेटिंग मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 93.3 करोड़ पाउंड रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी जेएलआर का मुनाफा 50.7 करोड़ पाउंड से घटकर 45 करोड़ पाउंट रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।