Get App

टाटा स्टील की यूके यूनिट में छंटनी

टाटा स्टील की यूके की सब्सिडरी ने 1050 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 19, 2016 पर 10:46 AM
टाटा स्टील की यूके यूनिट में छंटनी

स्टील सेक्टर की खराब हालात का असर अब इस क्षेत्र में रोजगार पर दिखने लगा है। मुश्किल हालात झेल रही है टाटा स्टील की यूके की सब्सिडरी ने 1050 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है। इसमें से 750 कर्मचारी स्ट्रिप बिजनेस के हैं जबकि बाकी कर्मचारी दूसरे बिजनेस के हैं। चीन के भारी आयात और स्टील की कीमतों में लगातार गिरावट के कारण कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा है। कंपनी का कहना है कि इससे लागत में कमी आएगी और बिजनेस और कम्पिटीटिव बनेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें