टेक महिंद्राः मुनाफा 2.7% बढ़ा, आय 1.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 2.7 फीसदी बढ़कर 631 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 31, 2014 पर 3:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 2.7 फीसदी बढ़कर 631 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा का मुनाफा 614.2 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 1.2 फीसदी बढ़कर 5121 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टेक महिंद्रा की आय 5058 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा की डॉलर आय 82.5 करोड़ डॉलर से बढ़कर 85.5 करोड़ डॉलर रही। अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा की अन्य आय 89.3 करोड़ रुपये रही।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा 1072 करोड़ रुपये से घटकर 928 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में टेक महिंद्रा का एबिटडा मार्जिन 21.2 फीसदी से घटकर 18.1 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा के अमेरिकी कारोबार की आय 45 फीसदी से बढ़कर 47 फीसदी रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा के यूरोपीय कारोबार की आय बिना बदलाव के 31 फीसदी रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टेक महिंद्रा के बाकी देशों की आय 24 फीसदी से घटकर 22 फीसदी रही।

    टेक महिंद्रा का कहना है कि 30 जून 2014 तक कंपनी पर 86 करोड़ रुपये के कर्ज का बोझ है। अप्रैल-जून तिमाही में 277 करोड़ रुपये के कर्ज का भुगतान किया गया है। 30 जून 2014 तक कंपनी के पास 3669 करोड़ रुपये की नकदी मौजूद है।


    टेक महिंद्रा के मुताबिक तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की दर 15 फीसदी से बढ़कर 16 फीसदी रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में आईटी यूटिलाइजेशन 74 फीसदी से घटकर 71 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।