Get App

डा रेड्डीजः मुनाफा 7.8% बढ़ा, आय 11.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 7.7 फीसदी बढ़कर 519 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2015 पर 1:22 PM
डा रेड्डीजः मुनाफा 7.8% बढ़ा, आय 11.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 7.8 फीसदी बढ़कर 519 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का मुनाफा 481.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 11.2 फीसदी बढ़कर 3870 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज की आय 3481 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मुनाफा 585.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 612 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.8 फीसदी से घटकर 15.8 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज का टैक्स खर्च 125.2 करोड़ रुपये से घटकर 74.2 करोड़ रुपये रहा। डॉ रेड्डीज ने बताया कि बोर्ड ने 20 रुपये प्रति शेयर के अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है।

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के ग्लोबल जेनेरिक कारोबार की आय 13.5 फीसदी बढ़कर 3099.3 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के भारतीय कारोबार की आय 16 फीसदी बढ़कर 474.4 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के रूस और सीआईएस देशों के कारोबार की आय 27 फीसदी घटकर 329 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें