Get App

दिल्ली वालों के लिए इंटरनेट हुआ महंगा

आइडिया और एयरटेल ने दिल्ली सहित कई सर्किल में पोस्ट पेड डेटा के चार्ज में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 31, 2015 पर 9:26 AM
दिल्ली वालों के लिए इंटरनेट हुआ महंगा

दिल्ली सहित देश के कई सर्किल्स में अब इंटरनेट महंगा होने वाला है। आइडिया और एयरटेल ने दिल्ली सहित कई सर्किल में पोस्ट पेड डेटा के चार्ज में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। एयरटेल ने दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेटा चार्ज बढ़ाए हैं। वहीं आइडिया ने दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में डेटा की दरों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले इन दोनों कंपनियों के साथ वोडाफोन ने प्री पेड डेटा के चार्ज 47 फीसदी बढ़ाए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें