Get App

नए रूप में आई बजाज की एवेंजर

बजाज ऑटो ने अपनी एवेंजर मोटरसाइकिल को नए रूप में पेश किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 28, 2015 पर 10:03 AM
नए रूप में आई बजाज की एवेंजर

बजाज ऑटो ने अपनी एवेंजर मोटरसाइकिल को नए रूप में पेश किया है। कंपनी ने एवेंजर के 3 वैरियंट में लॉन्च किए हैं। इनमें दो 220 सीसी इंजन के साथ हैं। इनकी कीमत 84 हजार रुपये से शुरू है। वहीं 150 सीसी की एवेंजर बाइक की कीमत 75 हजार रुपये से शुरू होती है। बजाज ऑटो ने 1 महीने में एवेंजर सीरीज की 20 हजार बाइक बेचने का लक्ष्य तय किया है। बजाज ऑटो ने बाजार में अपनी हिस्सेदारी 22 फीसदी तक बढ़ाने का इरादा जताया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें