नैटकोफार्मा ने हेपेटाइटिस सी की दवा बनाने और बेचने को लेकर मेडिसिन पेटेंट पूल, और ब्रिस्टल म्येर स्किवब के साथ समझौता किया है। कंपनी इस समझौते के बाद डाक्लात्सविर नाम की दवा को बना और बेच सकेगी। कंपनी ने रॉयल्टी फ्री समझौता किया है। ब्रिस्टल म्येर स्किवब ने ही इस दवा की खोज की थी। हेपेटाइटिस सी के इलाज के लिए इस दवा को काफी अहम माना जाता है।
