Get App

पावर ग्रिडः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 1201.3 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2014 पर 5:52 PM
पावर ग्रिडः मुनाफा घटा, आय बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 3 फीसदी घटकर 1201.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड का मुनाफा 1239.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 4.5 फीसदी बढ़कर 4178.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड की आय 3999.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में पावर ग्रिड का एबिटडा 3383 करोड़ रुपये से बढ़कर 3580 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में पावर ग्रिड का ऑपरेटिंग मार्जिन 84.6 फीसदी से बढ़कर 85.7 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें