Get App

पैनासॉनिक ने लॉन्च किया नया सेल्फी स्मार्टफोन

पैनासॉनिक एलुगा एस खास सेल्फी और ग्रुपीज खींचने के लिए बनाया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2014 पर 9:02 AM
पैनासॉनिक ने लॉन्च किया नया सेल्फी स्मार्टफोन

सेल्फी के दिवानों के लिए पैनासॉनिक ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। पैनासॉनिक एलुगा एस खास सेल्फी और ग्रुपीज खींचने के लिए बनाया गया है। और इसकी खासियत ये है कि आप पलक झपक कर ही फोटो खींच सकते हैं।

पैनासॉनिक एलुगा एस में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमेरा है, तो बस सेल्फी के लिए तैयार हो जाइए और पलक झपकिए। ये स्मार्टफोन आपके आंखों के इशारे को समझकर 3 सेकेंड का काउंटडाउन देगा और फोटो खींच लेगा। यानी फ्रेम बनाकर उंगली से बटन दबाने का झंझट नहीं। ये फोन एंड्रॉयड किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है और इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें