फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 44225 यूनिट रही।

फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 44225 यूनिट रही।
साल दर साल आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 40314 यूनिट रही। सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स के पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री 22 फीसदी बढ़कर 13767 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 16 फीसदी घटकर 3911 यूनिट रहा।
सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में कमर्शियल व्हीकल बिक्री 11 फीसदी बढ़कर 26547 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में लाइट कमर्शियल व्हीकल बिक्री 4 फीसदी घटकर 14357 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर फरवरी में टाटा मोटर्स की घरेलू बाजार में मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 12190 यूनिट रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।