Get App

फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.7% बढ़ी

साल दर साल आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़कर 1.18 लाख यूनिट रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 02, 2015 पर 6:03 PM
फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 1.7% बढ़ी

फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 8.7 फीसदी बढ़कर 1.18 लाख यूनिट रही। वहीं इस साल जनवरी में मारुति सुजुकी ने 1.16 लाख गाड़ियां बेची थी।

साल दर साल आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 8.2 फीसदी बढ़कर 1.08 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी के पैसेंजर कार की बिक्री 7.2 फीसदी बढ़कर 90728 यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 14 फीसदी बढ़कर 10659 यूनिट रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें