वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 16.4 फीसदी घटकर 805.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 964.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 16.4 फीसदी घटकर 805.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का मुनाफा 964.2 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 5.9 फीसदी बढ़कर 2686.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 2537 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया के ग्रॉस एनपीए 3.15 फीसदी से बढ़कर 3.28 फीसदी रहे। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया के नेट एनपीए 2 फीसदी से बढ़कर 2.14 फीसदी रहे।
रुपये में एनपीए की बात करें तो पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 11868 करोड़ रुपये से 5.5 फीसदी बढ़कर 12532 करोड़ रुपये रहा। पहली तिमाही में नेट एनपीए 7417 करोड़ रुपये से 8.4 फीसदी बढ़कर 8041 करोड़ रुपये रहा।
तिमाही आधार पर पहली तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया ने 1574 करोड़ रुपये के मुकाबले 893 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 694 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में बैंक ऑफ इंडिया का कैपिटल एडेक्वेसी रेश्यो (बासल-3) 9.97 फीसदी से बढ़कर 9.98 फीसदी रहा। 30 जून 2014 तक बैंक ऑफ इंडिया का प्रोविजन कवरेज रेश्यो 58.10 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।