ब्लैकबेरी ने अपना पहला एन्ड्रॉइड स्मार्टफोन प्रिव लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 62,990 रुपये रखी गई है। 30 जनवरी से ये स्मार्टफोन ब्लैकबेरी के ऑफिशल स्टोर के अलावा अमेजॉन पर भी बिकने लगेगा। इसकी प्री-बुकिंग आज से ही शुरू कर दी गई है। फोन का खास फीचर ये है कि इसमें एडवान्स सिक्योरिटी कंट्रोल दिया गया है।
