वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 12.6 फीसदी घटकर 1255 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1436 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 12.6 फीसदी घटकर 1255 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1436 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय करीब 1 फीसदी घटकर 23015 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 23217.1 करोड़ रुपये रही थी।
हालांकि तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 7787.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 8051 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 33.54 फीसदी से बढ़कर 35 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के भारतीय वायरलेस कारोबार की आय 13163 करोड़ रुपये से बढ़कर 13413 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर भारतीय वायरलेस कारोबार का एबिटडा 4879 करोड़ रुपये से बढ़कर 5174.4 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर भारतीय वायरलेस कारोबार का एबिटडा मार्जिन 37.06 फीसदी से बढ़कर 38.6 फीसदी रहा।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की औसतन प्रति ग्राहक आय 202 करोड़ रुपये से घटकर 198 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का वॉल्यूम 267.5 अरब मिनट से बढ़कर 277.8 अरब मिनट रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में मिनट ऑफ यूसेज 416 से बढ़कर 418 रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की वॉयल कॉल पर प्रति मिनट आय 37.67 पैसे से घटकर 36.22 पैसे रही।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की आय 6627.6 करोड़ रुपये से घटकर 6215.3 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा 1495.3 करोड़ रुपये से घटकर 1290.1 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार का एबिटडा मार्जिन 22.56 फीसदी से घटकर 20.8 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।