बाजार को भारती एयरटेल के नतीजों का इंतजार है। आज भारती एयरटेल के चौथी तिमाही के नतीजे का ऐलान होगा। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के मुनाफे में अच्छी बढ़त होगी, तो आय में मामूली बढ़त देखने को मिलेगी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 8.9 फीसदी बढ़कर 1565 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 1436.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 1.5 फीसदी बढ़कर 23552 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 23217.1 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 7787.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 7979 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 33.54 फीसदी से बढ़कर 33.87 फीसदी रह सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।