Get App

भारती एयरटेल के मुनाफे में 15.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 1108.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 29, 2014 पर 4:50 PM
भारती एयरटेल के मुनाफे में 15.3% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 15.3 फीसदी बढ़कर 1108.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल का मुनाफा 961.6 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में भारती एयरटेल की आय 3.3 फीसदी बढ़कर 22962 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की आय 22219 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा 7306.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 7720 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल का एबिटडा मार्जिन 32.88 फीसदी से बढ़कर 33.6 फीसदी रहा।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल की भारत में मोबाइल कारोबार से आय 12083 करोड़ रुपये से बढ़कर 12752 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल की अफ्रीकी कारोबार से आय 7062.3 करोड़ रुपये से घटकर 6868.5 करोड़ रुपये रही।

तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल की भारत में डेटा कारोबार की औसतन प्रति ग्राहक आय 133 रुपये प्रति महीने से बढ़कर 139 रुपये प्रति महीने रही। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में भारती एयरटेल की भारत में मोबाइल कारोबार की औसतन प्रति ग्राहक आय 196 रुपये प्रति महीने से बढ़कर 202 रुपये प्रति महीने रही।

तिमाही आधार पर पहली तिमाही में भारती एयरटेल के अफ्रीकी कारोबार की औसतन प्रति ग्राहक आय 5.5 डॉलर से बढ़कर 5.6 डॉलर रही। तिमाही आधार पर 30 जून 2014 तक अफ्रीका में भारती एयरेटल के ग्राहकों की संख्या 1 फीसदी घटकर 6.91 करोड़ हो गई है। भारती एयरटेल के मुताबिक कंपनी को 15 साल के लिए नाइजीरिया में 3जी लाइसेंस की मंजूरी दी गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें