Get App

मदरसन सूमी के मुनाफे में 12.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 12.4 फीसदी बढ़कर 340.1 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2015 पर 12:20 PM
मदरसन सूमी के मुनाफे में 12.4% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 12.4 फीसदी बढ़कर 340.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का मुनाफा 302.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 12.7 फीसदी बढ़कर 9474 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में मदरसन सूमी की आय 8406.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में मदरसन सूमी का एबिटडा 867 करोड़ रुपये से बढ़कर 937 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में मदरसन सूमी का ऑपरेटिंग मार्जिन 10.3 फीसदी से घटकर 9.9 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें