Get App

मर्केटर ड्राय बल्क कार्गो कारोबार से निकलेगी

शिपिंग कंपनी मर्केटर ने ड्राय बल्क कार्गो बिजनेस से निकलने का फैसला लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2016 पर 4:15 PM
मर्केटर ड्राय बल्क कार्गो कारोबार से निकलेगी

शिपिंग कंपनी मर्केटर ने ड्राय बल्क कार्गो बिजनेस से निकलने का फैसला लिया है। कंपनी के पोर्टफोलियो की रीस्ट्रक्चरिंग के तहत ये फैसला लिया गया है। बल्क कार्गो कारोबार में मंदी के कारण कंपनी के बिजनेस पर खासा असर पड़ा है। बल्क ड्राय कार्गो बाजार की हालात बताने वाला संकेतक बाल्टिक ड्राइ इंडेक्स 2008 में 11,793 के स्तर पर था जो 15 जनवरी को घटकर 373 के स्तर पर आ गया है। आगे भी इस बिजनेस में सुधार के संकेत ना होने के कारण कंपनी को इससे निकलने का फैसला लेना पड़ा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें