वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 20.6 फीसदी बढ़कर 762.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 631.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 20.6 फीसदी बढ़कर 762.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 631.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 11 फीसदी बढ़कर 11369.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 10237.3 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 1166 करोड़ रुपये से बढ़कर 1328 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेटिंग मार्जिन 11.4 फीसदी से बढ़कर 11.7 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 204 करोड़ रुपये से बढ़कर 297 करोड़ रुपये रही। मारुति सुजुकी का कहना है कि वॉल्यूम ग्रोथ के चलते आय में बढ़त देखने को मिली है।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का अन्य खर्च 1405 करोड़ रुपये से बढ़कर 1503.6 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी के कर्मचारियों की लागत 295 करोड़ रुपये से बढ़कर 353.5 करोड़ रुपये रही।
सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी की कुल बिक्री 2.66 लाख यूनिट से बढ़कर 2.99 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में मारुति सुजुकी की घरेलू बिक्री 2.45 लाख यूनिट से बढ़कर 2.7 लाख यूनिट रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 21088 यूनिट से बढ़कर 29251 यूनिट रहा।
मारुति सुजुकी का कहना है कि सालाना आधार पर कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40.4 फीसदी से बढ़कर 44 फीसदी पर पहुंच गई है। चुनावों के बाद ग्राहकों के सेंटिमेंट बड़े पैमाने पर बदलाव देखने को मिला है। कई तिमाहियों के बाद अप्रैल-जून तिमाही में 17000 वैगन आर कारें बेची हैं। पहली तिमाही में 30000 ऑल्टो कारें बेची हैं।
मारुति सुजुकी के मुताबिक सालाना आधार पर जून में शहरी क्षेत्रों में बिक्री 12.4 फीसदी बढ़ी है, जबकि सालाना आधार पर पहली तिमाही में ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री 26 फीसदी बढ़ी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।