Get App

मैरिकोः मुनाफा 11.4%, आय 28% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 11.4 फीसदी बढ़कर 118 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2014 पर 3:28 PM
मैरिकोः मुनाफा 11.4%, आय 28% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 11.4 फीसदी बढ़कर 118 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मैरिको का मुनाफा 105.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको की आय 28 फीसदी बढ़कर 1431 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको की आय 1118.4 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको का एबिटा 195 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में मैरिको का एबिटडा 169 करोड़ रुपये रहा था।

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको का ऑपरेटिंग मार्जिन 13.6 फीसदी हो गया है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में मैरिको का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.1 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में मैरिको के भारतीय कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 8 फीसदी रही जबकि अंतर्राष्ट्रीय कारोबार की वॉल्यूम ग्रोथ 5 फीसदी रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें