BHEL Q1 Results: सरकारी डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने जून तिमाही (Q1FY27) में शानदार वापसी की है। कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है। मजबूत रेवेन्यू और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन की वजह से नतीजे बेहतर रहे।

BHEL Q1 Results: सरकारी डिफेंस और इंजीनियरिंग कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने जून तिमाही (Q1FY27) में शानदार वापसी की है। कंपनी घाटे से निकलकर मुनाफे में आ गई है। मजबूत रेवेन्यू और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन की वजह से नतीजे बेहतर रहे।
जून तिमाही में BHEL का शुद्ध मुनाफा ₹382 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹454 करोड़ का घाटा हुआ था।
BHEL का रेवेन्यू 40% बढ़ा
BHEL का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 40% बढ़कर ₹7,697.7 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹5,487 करोड़ था।
वहीं, EBITDA भी घाटे से निकलकर ₹504 करोड़ के मुनाफे में पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA ₹537 करोड़ के घाटे में था। EBITDA मार्जिन बढ़कर 6.5% हो गया।
कारोबार में तगड़ी ग्रोथ
पावर बिजनेस का रेवेन्यू 51% बढ़कर ₹5,919 करोड़ पहुंच गया। वहीं, इंडस्ट्री बिजनेस का रेवेन्यू 12% बढ़कर ₹1,778 करोड़ हो गया। पिछले साल यह ₹1,588 करोड़ था।
BHEL के शेयरों का हाल
नतीजों के बाद BHEL के शेयर में तेजी दिखी। यह 5.30% उछल कर 440.10 रुपये पर बंद हुआ। साल 2026 में अब तक यह शेयर करीब 50% का रिटर्न दे चुका है। पिछले 1 साल के दौरान इसमें 73.03% की तेजी आई है।
BHEL को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 9 ने 'Buy', 10 ने 'Sell' और बाकी ने 'Hold' की रेटिंग दी है। यानी बाजार में शेयर को लेकर राय बंटी हुई है।
BHEL का बिजनेस क्या है
BHEL देश की सबसे बड़ी सरकारी इंजीनियरिंग कंपनियों में से एक है। कंपनी पावर प्लांट के लिए बॉयलर, टरबाइन, जनरेटर और दूसरे भारी उपकरण बनाती है।
इसके अलावा यह रेलवे, रक्षा (Defence), एयरोस्पेस, ट्रांसमिशन, न्यूक्लियर और इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए भी इक्विपमेंट और इंजीनियरिंग सेवाएं देती है। भारत के ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में BHEL की अहम भूमिका है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।