Get App

रतन टाटा का अरबन लैडर में निवेश

रतन टाटा ने स्नैपडील के बाद एक और ऑनलाइन रिटेल कंपनी में निवेश किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2014 पर 4:54 PM
रतन टाटा का अरबन लैडर में निवेश

ऑनलाइन रिटेल का मार्केट सभी को खींच रहा है और टाटा ग्रुप के चेयरमैन एमीरेटस रतन टाटा भी इससे अछूते नहीं हैं। रतन टाटा ने स्नैपडील के बाद एक और ऑनलाइन रिटेल कंपनी में निवेश किया है। इस बार उन्होंने ऑनलाइन फर्नीचर कंपनी अरबन लैडर में निवेश किया है।

अरबन लैडर इस निवेश से काफी खुश है। ढाई साल पुरानी इस कंपनी के सीईओ और को-फाउंडर आशीष गोयल कंपनी में रतन टाटा के निवेश को काफी अहम मानते हैं। उनका कहना है कि होम डेकोर और फर्नीचर का मार्केट रतन टाटा के लिए नया नहीं है और उनके इनपुट्स अरबन डेकोर के लिए काफी बेहतरीन साबित होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें