रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5.5% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 5649 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 19, 2014 पर 5:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5.5 फीसदी बढ़कर 5649 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 5352 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 96351 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बिक्री 87645 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन 7.08 फीसदी हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज का एबिटा मार्जिन 8.07 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज के जीआरएम (ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन) 8.70 डॉलर प्रति बैरल हो गए हैं। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज के जीआरएम 8.4 डॉलर प्रति बैरल रहे थे।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज का एबिटा बढ़कर 7530 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में रिलाय़ंस इंडस्ट्रीज का एबिटा 7075 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनिंग आय 90998 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिफाइनिंग आय 87,624 करोड़ रुपये रही थी। पहली तिमाही में आरआईएल का रिफाइनिंग राजस्व 3773 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का रिफाइनिंग एबिट मार्जिन 4.1 फीसदी हो गया है। इससे पिछली तिमाही में कंपनी के रिफाइनिंग एबिट मार्जिन 4.5 फीसदी रहे थे।


    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की पेट्रोकैमिकल आय 23715 करोड़ रुपये हो गई है वहीं इससे पिछली तिमाही में पेट्रोकैमिकल आय 24343 करोड़ रुपये रही थी।

    पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पेट्रोकैमिकल एबिटा 1885 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का पैट्रोकैमिकल एबिटा मार्जिन 8 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कंपनी का पैट्रोकैमिकल एबिटा मार्जिन 8.6 फीसदी रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑयल एंड गैस एबिटा मार्जिन 31 फीसदी हो गए हैं। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के ऑयल एंड गैस एबिटा मार्जिन 26.7 फीसदी रहे थे। पहली तिमाही में आरआईएल का ऑयल एंड गैस राजस्व 1557 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में आरआईएल का ऑयल एंड गैस राजस्व 1417 करोड़ रुपये रहा था। पहली तिमाही में कंपनी का ऑयल एंड गैस एबिटा 487 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की अन्य आय 2046 करोड़ रुपये रही है जबकि इससे पिछली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की अन्य आय 2036 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंस कॉस्ट 324 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंस कॉस्ट 799 करोड़ रुपये रही थी।

    डिसक्लोजरः मनीकंट्रोल डॉटकॉम नेटवर्क 18 समूह का हिस्सा है। मनीकंट्रोल डॉटकॉम और अन्य डिजिटल, प्रिंट और टीवी चैनल नेटवर्क 18 के अंतर्गत आते हैं। नेटवर्क 18 का स्वामित्व और प्रबंधन रिलायंस इंडस्ट्रीज के हाथ में है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।