वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 153 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स का मुनाफा 132 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स की आय 1.25 फीसदी घटकर 5287 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स की आय 5354 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के आरपीएम 1.4 फीसदी बढ़कर 44.4 पैसे हो गए हैं।
तिमाही दर तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के औसत राजस्व प्रति यूजर 0.7 फीसदी बढ़कर 137 रुपये हो गए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।