Get App

रिलायंस पावर का मुनाफा 2.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 2.8 फीसदी बढ़कर 276.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 26, 2015 पर 6:19 PM
रिलायंस पावर का मुनाफा 2.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 2.8 फीसदी बढ़कर 276.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का मुनाफा 268.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 22.3 फीसदी बढ़कर 1,584.9 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में रिलायंस पावर की बिक्री 1,296.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा 473 करोड़ रुपये से बढ़कर 675 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रिलायंस पावर का एबिटडा मार्जिन 36.5 फीसदी से बढ़कर 42.6 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें