Get App

ल्यूपिनः मुनाफा घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 1 फीसदी घटकर 547 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2015 पर 2:43 PM
ल्यूपिनः मुनाफा घटा, आय मामूली बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 1 फीसदी घटकर 547 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन का मुनाफा 553 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन की आय मामूली बढ़कर 3054 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में ल्यूपिन की आय 3052 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ल्यूपिन का एबिटडा 807 करोड़ रुपये से घटकर 765 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में ल्यूपिन का ऑपरेटिंग मार्जिन 26.4 फीसदी से घटकर 25.1 फीसदी रहा।

सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ल्यूपिन के अमेरिकी कारोबार की आय 1467 करोड़ रुपये से घटकर 1378 करोड़ रुपये रही। ल्यूपिन ने 7.5 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें