Get App

विजय माल्या की मुश्किल और बढ़ी

एनएसई, बीएसई ने 1 दिसंबर से किंगफिशर एयरलाइंस और यूबी इंजीनियरिंग की ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 08, 2014 पर 2:35 PM
विजय माल्या की मुश्किल और बढ़ी

विजय माल्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एनएसई, बीएसई ने 1 दिसंबर से किंगफिशर एयरलाइंस और यूबी इंजीनियरिंग की ट्रेडिंग पर रोक लगा दी है।

पिछली दो तिमाहियों से नतीजे जारी नहीं करने के कारण ये रोक लगाई गई है। इसके साथ ही किंगफिशर एयरलाइंस और यूबी इंजीनियरिंग की प्रोमोटर हिस्सेदारी को भी फ्रीज कर दिया गया है। यानि विजय माल्या अब इन दोनों कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा या घटा नहीं सकते।

किंगफिशर एयरलाइंस में विजया माल्या की 8.5 फीसदी हिस्सेदारी बची है। किंगफिशर एयरलाइंस ने पिछली कई तिमाहियों से नतीजे जारी नहीं किए हैं। साथ ही किंगफिशर एयरलाइंस करीब 6500 करोड़ रुपये के कर्ज के बकाए को लेकर पहले ही मुसीबत में घिरी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें