Get App

वेदांता रिसोर्सेज का सरकार के खिलाफ नोटिस

वेदांता रिसोर्सेज ने यह कदम उसकी सब्सिडियरी केर्न इंडिया से की गई 20500 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के बाद उठाया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2015 पर 10:21 AM
वेदांता रिसोर्सेज का सरकार के खिलाफ नोटिस

केर्न एनर्जी पर टैक्स डिमांड का मामला उलझता जा रहा है। अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता रिसोर्सेज ने सरकार के खिलाफ नोटिस फाइल किया है। ये नोटिस यूके-इंडिया द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत फाइल हुआ है।

वेदांता रिसोर्सेज ने यह कदम उसकी सब्सिडियरी केर्न इंडिया से की गई 3.29 अरब डॉलर यानी करीब 20,500 करोड़ रुपये की टैक्स डिमांड के बाद उठाया है। सरकार ने इसी महीने नोटिस जारी करके केर्न इंडिया से ये टैक्स मांगा है। वेदांता ने कहा है कि यूके-इंडिया द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन मांगने से पहले नोटिस देने की जरूरत होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें