Get App

शाओमी ने रेडमी 2 भारतीय बाजार में उतारा

चाइनीज कंपनी शाओमी ने अपग्रेड मॉडल रेडमी 2 को भारतीय बाजार में उतारा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2015 पर 3:55 PM
शाओमी ने रेडमी 2 भारतीय बाजार में उतारा

रेडमी 1एस को मिले शानदार रिस्पांस के बाद चाइनीज कंपनी शाओमी ने अपग्रेड मॉडल रेडमी 2 को भारतीय बाजार में उतारा है। साथ ही इस मौके पर मी पैड भी लान्च किया गया। रेडमी 2 की कीमत 6,999 रुपये है जबकि मी पैड की कीमत 12,999 रुपये रखी गई है। रेडमी 2 और मी पैड की बिक्री 24 मार्च से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, जबकि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज शाम 6 बजे से शुरु हो जाएगी।

बात करें फीचर्स की तो इन दोनों प्रोडक्टस को शियोमी के रेडमी 1एस और मिनी पैड के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है। रेडमी 2 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है साथ ही 2200 एमएएच का बैटरी बैक अप है। इस फोन को कड़ी टक्कर हाल ही में लान्च किए मोटो ई सैकेंड जेन और लिनोवो ए100 से मिलेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें