Get App

शिपिंग कॉर्प का मुनाफा 7.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 101.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2015 पर 2:36 PM
शिपिंग कॉर्प का मुनाफा 7.7 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प का मुनाफा 7.7 गुना बढ़कर 101.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प का मुनाफा 13.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प की आय 16 फीसदी घटकर 1077 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प की आय 1282 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में शिपिंग कॉर्प का एबिटडा 250 करोड़ रुपये से बढ़कर 318 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में शिपिंग कॉर्प का ऑपरेटिंग मार्जिन 19.5 फीसदी से बढ़कर 29.5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें