Get App

सिप्लाः मुनाफा 16.6% घटा, आय 9.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 298.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 14, 2014 पर 7:35 AM
सिप्लाः मुनाफा 16.6% घटा, आय 9.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 16.6 फीसदी घटकर 298.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिप्ला का मुनाफा 358.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सिप्ला की आय 9.3 फीसदी बढ़कर 2767.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सिप्ला की आय 2532.5 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सिप्ला का एबिटडा 567 करोड़ रुपये से घटकर 558 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में सिप्ला का ऑपरेटिंग मार्जिन 22.4 फीसदी से घटकर 20.2 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें