वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 102.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1508 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 102.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1508 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 27.5 फीसदी बढ़कर 1827.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ब्याज आय 1433.8 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नेट एनपीए 3.62 फीसदी से घटकर 3.38 फीसदी रहा। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ग्रॉस एनपीए 6.15 फीसदी से मामूली घटकर 6.14 फीसदी रहा।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 644.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 707.7 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 2049.1 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।