दिन भर सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद आखिरकार बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। निफ्टी 8700 के स्तर के नीचे बंद हुआ। मिडकैप करीब 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप शेयर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।

दिन भर सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद आखिरकार बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ। निफ्टी 8700 के स्तर के नीचे बंद हुआ। मिडकैप करीब 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप शेयर 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50.70 अंक यानि 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 28659 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 12.10 अंक यानि 0.14 फीसदी फिसलकर 8699 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में मेटल शेयर 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए और ऑयल एंड गैस शेयर 0.84 फीसदी फिसलकर बंद हुए। हेल्थकेयर शेयरों में 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ बंद मिला। दिन भर तेजी दिखाने के बाद कारोबार खत्म होते होते आईटी और टेक्नोलॉजी शेयर भी हल्की तेजी के साथ ही बंद हुए।
दिग्गजों में भारती एयरटेल 6.17 फीसदी और टेक महिंद्रा 3.14 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। एनटीपीसी में 3.10 फीसदी और एमएंडएम में 2.38 फीसदी का उछाल रहा। कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, गेल और एचयूएल में 2.09-1.33 फीसदी की तेजी के साथ बंद देखा गया।
दिग्गज गिरने वाले शेयरों में हिंडाल्को 5.07 फीसदी नीचे बंद हुआ। सेसा स्टरलाइट और केर्न इंडिया 2.7 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। बैंक ऑफ बडौ़दा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और बीपीसीएल में 1.97-1.65 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद देखा गया।
मिडकैप शेयरों में रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज, नैटको फार्मा, फोर्टिस हेल्थकेयर, स्ट्राइड्स आर्कोलैब्स और तिलक फाइनेंस में 14.19-4.96 फीसदी की तेजी देखी गई। वहीं एचएमटी, पीएमसी फिनकॉर्प, एबीजी शिपयार्ड, सन फार्मा एडवांस, ईक्लर्क्स सर्विसेज में 11.04-4.69 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ।
स्मॉलकैप शेयरों में आईएफबी इंडस्ट्रीज, श्रेनुज एंड कंपनी, केवल किरण, जिंदल स्टेनलैस और शेरॉन बायो मेडी में 19.35-9.98 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ। वहीं एमटीएनएल, पॉनी शुगर, ओजस ऐसेट, आईटीआई, पीएफएल इंफोटेक 18.88-7.81 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।