Get App

स्पाइसजेट को 238.4 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट की आय 11.3 फीसदी बढ़कर 1460 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2016 पर 3:55 PM
स्पाइसजेट को 238.4 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट को 238.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट को 275 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट की आय 11.3 फीसदी बढ़कर 1460 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट की आय 1311.2 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा 280 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा घाटा 206 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा मार्जिन -15.7 फीसदी से बढ़कर 19.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें