वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 11 फीसदी घटकर 121.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 137 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 11 फीसदी घटकर 121.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन मुनाफा 137 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडअलोन आय 3 फीसदी बढ़कर 1349 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की स्टैंडअलोन आय 1310 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन एबिटडा 168 करोड़ रुपये से बढ़कर 180 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग मार्जिन 12.8 फीसदी से बढ़कर 13.3 फीसदी रहा।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 13.3 फीसदी बढ़कर 125.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का कंसोलिडेटेड मुनाफा 110.8 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की कंसोलिडेटेड आय 5 फीसदी घटकर 2118.4 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में हैवेल्स इंडिया की कंसोलिडेटेड आय 2229.1 करोड़ रुपये रही थी।
हैवेल्स इंडिया ने बताया कि सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सब्सिडियरी कंपनी सिल्वानिया का मुनाफा 16 लाख यूरो से बढ़कर 46 लाख यूरो रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सिल्वानिया की आय 11.50 करोड़ यूरो से घटकर 11.26 करोड़ यूरो रही।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सिल्वानिया का एबिटडा 64 लाख यूरो से घटकर 53 लाख यूरो रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में सिल्वानिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 5.5 फीसदी से घटकर 4.7 फीसदी रहा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।