Get App

एमआरएफ का मुनाफा 12.9% बढ़कर 376 करोड़ रु

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़कर 376 करोड़ रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2016 पर 4:02 PM
एमआरएफ का मुनाफा 12.9% बढ़कर 376 करोड़ रु

टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़कर 376 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चोथी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 333 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 4.16 फीसदी बढ़कर 3450 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में एमआरएफ की आय 3312 करोड़ रही थी। मार्जिन के मोर्चे पर भी सुधार देखने को मिला है।

सालाना आधार पर कंपनी का मार्जिन 19 फीसदी से बढ़कर 20.7 फासदी रहा है। जबकि एबिटडा सालाना आधार पर 630 करोड़ रुपये से बढ़कर 715 करोड़ रुपये रहा है। अच्छे नतीजे के साथ ही कंपनी ने 94 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें