Get App

'जॉब मिलने की थी पूरी उम्मीद, फिर कंपनी ने...' सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवार की पोस्ट

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उम्मीदवार ने बताया कि इंटरव्यू के दौरान सब कुछ पॉजिटिव रहा और सैलरी को लेकर भी पहले ही स्पष्ट बातचीत हो गई थी, लेकिन बाद में कंपनी ने कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Jul 11, 2026 पर 6:44 PM
'जॉब मिलने की थी पूरी उम्मीद, फिर कंपनी ने...' सोशल मीडिया पर वायरल हुई उम्मीदवार की पोस्ट
इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही उन्होंने अपनी सैलरी की उम्मीदों के बारे में साफ बता दिया था (Photo: Canva)

नई नौकरी की तलाश के दौरान उम्मीदवारों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में नई नौकरी की तलाश कर रही एक उम्मीदवार ने इंटरव्यू से जुड़ा अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि, इंटरव्यू के दौरान सब कुछ ठीक चल रहा था और उन्हें लगा कि जल्द ही नौकरी मिल जाएगी। लेकिन बाद में काफी इंतजार और कई बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया। LinkedIn पर शेयर किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर ये एक्सपीरिएंश श्रुति राय ने LinkedIn पर शेयर किया, जहां उन्होंने इसे “अब तक का सबसे बुरा अनुभव” बताया।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

श्रुति राय ने पोस्ट में कहा, “अब तक का सबसे बुरा अनुभव। मैंने हाल ही में एक एजेंसी में इंटरव्यू दिया, जहां मैं पहले काम कर चुकी थी। इंटरव्यू शुरू होने से पहले ही मैंने अपनी सैलरी की उम्मीदें साफ तौर पर बता दी थीं। मैंने उनसे ये भी कहा था कि अगर मेरी अपेक्षाएं उनके बजट में फिट नहीं बैठतीं, तो मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहूँगी। इसके बावजूद उन्होंने इंटरव्यू की प्रक्रिया जारी रखने पर जोर दिया।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें