Get App

एबीबी इंडिया के मुनाफे में 13.4% की बढ़ोतरी

साल 2016 की चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 13.4 फीसदी बढ़कर 146.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 09, 2017 पर 12:24 PM
एबीबी इंडिया के मुनाफे में 13.4% की बढ़ोतरी

साल 2016 की चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 13.4 फीसदी बढ़कर 146.8 करोड़ रुपये हो गया है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया का मुनाफा 129.4 करोड़ रुपये रहा था।

साल 2016 की चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया की आय 2.7 फीसदी बढ़कर 2491.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। साल 2015 की चौथी तिमाही में एबीबी इंडिया की आय 2425.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एबीबी इंडिया का एबिटडा 263.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 281.9 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एबीबी इंडिया का एबिटडा मार्जिन 10.8 फीसदी से बढ़कर 11.3 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें