Adani Group की एनबीएफसी Adani Capital ने 1,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। कंपनी यह पैसा स्ट्रेटेजिक और प्राइवेट इक्विटी इनवेस्टर्स से जुटाएगी। इसका इस्तेमाल वह बिजनेस के विस्तार के लिए करेगी। इंडस्ट्री के कई सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है। एक सूत्र ने बताया कि अदाणी कैपिटल की नजरें MSME की ग्रोथ और रूरल डेवलपमेंट पर है। इसके लिए वह करीब 1000 से 1,500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एक दूसरे सूत्र ने बताया कि कुछ बड़े प्राइवेट इक्विटी फंडों ने अदाणी कैपिटल के प्लान में दिलचस्पी दिखाई है।
