Get App

अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 61.8% बढ़ा

तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 61.8 फीसदी बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2017 पर 6:28 PM
अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 61.8% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 61.8 फीसदी बढ़कर 340 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का मुनाफा 210.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 9 फीसदी बढ़कर 8605.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज की आय 7895.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का एबिटडा 404.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 557.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अदानी एंटरप्राइजेज का एबिटडा मार्जिन 5.1 फीसदी से बढ़कर 6.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें