Get App

Adani Group को एक और झटका, ICRA ने Adani Total Gas के रेटिंग आउटलुक को 'स्टेबल' से घटाकर 'निगेटिव' किया

ATGL के रेटिंग आउटलुक घटाने के ICRA के कदम को अदाणी ग्रुप के लिए नए झटके के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतें में रिकवरी देखने को मिली है। 3 मार्च को समूह की कंपनियों की कीमतें हरे निशान में बंद हुईं

Curated By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Mar 04, 2023 पर 7:40 AM
Adani Group को एक और झटका, ICRA ने Adani Total Gas के रेटिंग आउटलुक को 'स्टेबल' से घटाकर 'निगेटिव' किया
अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research ने पिछले महीने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतों को बढ़ाने के लिए गलत तरीकों के इस्तेमाल और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोप लगाए थे।

ICRA ने Adani Total Gas (ATGL) के रेटिंग आउटलुक को स्टेबल से घटाकर निगेटिव कर दिया है। उसने कहा है कि अदाणी ग्रुप की वित्तीय सेहत खराब हुई है, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। उसने 3 मार्च को इस बारे में बताया। ICRA रेटिंग एजेंसी है। अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ICRA ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रेटिंग आउटलुक घटाने का फैसला दो बातों पर आधारित है। पहला, समूह की कंपनियों के शेयर प्राइसेज में तेज गिरावट आई है। दूसरा, विदेशी बाजार में अडानी समूह की कंपनियों के बॉन्ड्स की यील्ड बढ़ी है।

अदाणी ग्रुप कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म Hindenburg Research ने पिछले महीने एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों की कीमतों को बढ़ाने के लिए गलत तरीकों के इस्तेमाल और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोप लगाए थे। इसके बाद ATGL सहित समूह की कई कंपनियों के शेयरों की कीमतें क्रैश कर गई थीं। हालांकि, 20 दिन की गिरावट के बाद 1 मार्च को ATGL के शेयरों में तेजी दिखी थी। यह 4.85 फीसदी चढ़कर 713.20 रुपये पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें