वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 25.8 फीसदी बढ़कर 849.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 675.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 25.8 फीसदी बढ़कर 849.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का मुनाफा 675.3 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 31.8 फीसदी बढ़कर 2236 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स की आय 1696 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा 1056.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1371 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अदानी पोर्ट्स का एबिटडा मार्जिन 62.3 फीसदी से घटकर 61.3 फीसदी रहा है।
सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का फॉरेक्स घाटा 8.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 70 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में अदानी पोर्ट्स का टैक्स खर्च 62.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 131.6 करोड़ रुपये रहा है।
अदानी पोर्ट्स के बोर्ड ने 1170 करोड़ रुपये के एनसीडी के बायबैक को मंजूरी दी है। बोर्ड ने अदानी हार्बर सर्विसेज में मरीन कारोबार के डीमर्जर को मंजूरी दी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।