एडिडास अपना रीबॉक ब्रांड बेचेगी, कमजोर बिक्री के कारण लेना पड़ा फैसला

एडिडास ने 2006 में बोस्टन की रीबॉक को 3.8 अरब डॉलर में खरीदा था लेकिन इन 15 साल में अब तक इसके परफॉर्मेंस में कुछ खास फर्क नहीं आया

अपडेटेड Feb 17, 2021 पर 3:22 PM
Story continues below Advertisement

जर्मनी की स्पोर्ट्सवीयर कंपनी एडिडास (Adidas) अपना रीबॉक (Reebok) ब्रांड बेचने की तैयारी में है। इस ब्रांड की बिक्री पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है। एडिडास ने 16 फरवरी को बताया कि उसने रीबॉक को बेचने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडिडास ने ग्रोथ के लिए 5 साल का एक प्लान बनाया है जिसे वह 10 मार्च को पेश करने वाली है। उसी वक्त कंपनी 2020 के अपने नतीजे भी जारी करने वाली है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी 2021 की पहली तिमाही से ही रीबॉक का कामकाज बंद कर देगी। CNBC के मुताबिक, एक बैंकिंग सोर्स ने बताया कि रीबॉक के बिजनेस की वैल्यू 1.2 अरब डॉलर के बराबर है।


एडिडास के चीफ एग्जिक्यूटिव कास्पर रोरस्टेड (Kaper Rorsted) ने कहा है, "रीबॉक और एडिडास अलग होकर बेहतर ग्रोथ हासिल कर सकते हैं।" एडिडास ने 2006 में बोस्टन की रीबॉक को 3.8 अरब डॉलर में खरीदा था। लेकिन इसके कमजोर परफॉर्मेंस के कारण इनवेस्टर्स लगातार इसे बेचने की मांग करते आ रहे थे।

इसी बीच एडिडास ने अमेरिका में अपने कोर ब्रांड के जरिए नाइक (Nike) की हिस्सेदारी पर कब्जा करने में कामयाब हुई है। कंपनी ने कान्य वेस्ट (Kanye West), बियोंसे (Beyonce) और फारेल विलियम्स (Pharrell williams) के साथ पार्टनरशिप की जिसका उसे अच्छा फायदा मिला है।

2016 में जब रोरस्टेड कंपनी के CEO बने तो उन्होंने रीबॉक को दोबारा पटरी पर लाने का प्लान बनाया था। इससे रीबॉक की प्रॉफिटेबिलिटी भी बढ़ी लेकिन इसका प्रदर्शन लगातार कमजोर रहा। इसका असर एडिडास पर भी पड़ा, वह भी तब जब कोरोनावायरस ने बिजनेस कमजोर कर दिया था।

2020 की तीसरी तिमाही मे रीबॉक की नेट सेल्स 7 फीसदी गिरकर 40.30 करोड़ यूरो पर आ गई थी। जबकि इससे पहली तिमाही में कंपनी की सेल्स 44 फीसदी गिर गई थी। 2019 में एडिडास ने रीबॉक की बुक वैल्यू 2018 के मुकाबले लगभग आधी घटाकर 84.20 करोड़ यूरो कर दिया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें। 


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।