Get App

Adobe ने 20 अरब डॉलर में Figma को खरीदने का किया ऐलान, जानिए डिटेल

Figma सॉफ्टवेयर पर कस्टमर्स के साथ भागीदारी करती है। कंपनी को महामारी के दौरान अच्छी डिमांड मिली है, जिस दौरान ज्यादातर लोग घर से दूरदराज से काम करते थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2022 पर 5:37 PM
Adobe ने 20 अरब डॉलर में Figma को खरीदने का किया ऐलान, जानिए डिटेल
एडोब के सीईओ शांतनु नारायण ने एक इंटरव्यू में कहा, इससे हर उस व्यक्ति को फायदा होगा, जो एक नॉलेजेबल वर्क है

Adobe agrees to buy Figma : एडोब इंक लगभग 20 अरब डॉलर में सॉफ्टवेयर डिजाइन स्टार्टअप फिग्मा इंक (Figma Inc) को खरीदने को राजी हो गई है। इससे उसे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स के लिए टूल्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ब्लूमबर्ग ने पहले ही एडोब की इस डील की पुष्टि कर दी थी, जो आधे कैश और आधे स्टॉक आधारित डील होगी। ब्लूमबर्ग के डाटा के मुताबिक, यह किसी प्राइवेट सॉफ्टवेयर कंपनी का सबसे बड़ा टेकओवर होगा। इस खबर के बाद प्रीमार्केट ट्रेडिंग में शेयर में लगभग 9 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

महामारी के दौरान अच्छा रहा था फिग्मा का बिजनेस

Figma सॉफ्टवेयर पर कस्टमर्स के साथ भागीदारी करती है। कंपनी को महामारी के दौरान अच्छी डिमांड मिली है, जिस दौरान ज्यादातर लोग घर से दूरदराज से काम करते थे। कंपनी ने हाल के वर्षों में Airbnb Inc., Google, Herman Miller और Kimberly-Clark Corp जैसी बड़ी कंपनियों के सॉफ्टवेयर डिजाइनर्स जैसे अपने कस्टमर बेस में खासा इजाफआ किया है। इनमें लाइटवेट गेम्स, मैप्स बनाने वाले और प्रिजेंटेशन देने वाले भी शामिल हैं। कंपनी की ओर भरोसेमंद स्टूडेंट फॉलोइंग भी आकर्षित हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें