मंजूश्री टेक्नोपैक में हिस्सेदारी बेचने के लिए दो विकल्पों पर गौर रही है एडवेंट इंटरनेशनल

प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरेशनल अपनी पोर्टफोलियो कंपनी मंजुश्री टेक्नोपैक लिमिटेड से बाहर निकलने के लिए दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि प्राइवेट इक्विटी फर्म इस पैकेजिंग फर्म की हिस्सेदारी बेचने के लिए पब्लिक लिस्टिंग और प्राइवेट मार्केट विकल्पों, दोनों उपायों पर गौर कर रही है

अपडेटेड Aug 23, 2024 पर 8:32 PM
इस हफ्ते के शुरू में मंजूश्री टेक्नोपैक ने 3,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था।

प्राइवेट इक्विटी फर्म एडवेंट इंटरेशनल (Advent International) अपनी पोर्टफोलियो कंपनी मंजुश्री टेक्नोपैक लिमिटेड से बाहर निकलने के लिए दोहरी रणनीति पर काम कर रही है। मामले से वाकिफ सूत्रों ने नाम जाहिर नहीं किए जाने की शर्त पर बताया कि प्राइवेट इक्विटी फर्म इस पैकेजिंग फर्म की हिस्सेदारी बेचने के लिए पब्लिक लिस्टिंग और प्राइवेट मार्केट विकल्पों, दोनों उपायों पर गौर कर रही है।

एक सूत्र ने बताया, 'ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट, कार्लाइल, PAG, प्लैटिनम इक्विटी और परमीरा प्राइवेट इक्विटी ने IPO लाने वाली कंपनी मंजूश्री टेक्नोपैक के अधिग्रहण के लिए गैर-बाध्यकारी बिड सौंपी है। फिलहाल, लिस्टिंग और स्टेक सेल, दोनों विकल्प टेबल पर मौजूद हैं।' निश्चित तौर पर यह ऐसी दोहरी रणनीति है, जिसमें फर्म के मालिक IPO और विलय व अधिग्रहण की नीलामी की प्रक्रिया, दोनों विकल्पों पर काम करते हैं और बाद में किसी एक विकल्प को फाइनल किया जाता है।

मजूश्री टेक्नोपैक में एडवेंट इंटरनेशनल की 98 पर्सेंट हिस्सेदारी है और यह पोर्टफोलियो फर्म के लिए 1.2 अरब डॉलर से 1.8 अरब डॉलर के बीच प्रीमियम वैल्यएशन का टारगेट कर रही है। मंजूश्री टेक्नोपैक प्लास्टिंग पैकेजिंग के सेगमेंट में बड़ी खिलाड़ी है। इस हफ्ते के शुरू में मंजूश्री टेक्नोपैक ने 3,000 करोड़ रुपये के IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किया था। इसमें ऑफर फॉर सेल के तहत 2,250 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की जाएगी, जबकि 750 रुपये का फ्रेश इश्यू जारी किया जाएगा।


IPO से हासिल रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कंपनी की सामान्य जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।